🚨
कुकरा में बदली सड़क की सूरत, ग्रामीणों को मिली बड़ी #रिजवानअंसारी
📍 #कुकराखीरी। #ब्लॉकबांकेगंज की ग्राम पंचायत कुकरा में लंबे समय से बदहाल पड़ी प्रमुख सड़कों की तस्वीर अब बदलने लगी है। मुख्यमंत्री त्वरित कार्य योजना के तहत क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी के प्रयासों से करीब 505 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
🛣️ गुलशन चमन चौराहे से बाजार तक तथा नूरी मेडिकल स्टोर से भीरा रोड तक सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
रविवार को नूरी मेडिकल स्टोर से भीरा रोड की ओर करीब 250 मीटर हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हुआ। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
🙏 ग्रामीणों और मोहल्लेवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए विधायक रोमी साहनी के प्रयासों के प्रति आभार जताया। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा नेता शेर अली खान, सुरेंद्र पाल मिश्रा, राजकुमार सक्सेना, समीम खान, डॉ. अब्दुल मतीन खान, रोहतास खान, उपदीप प्रजापति, शंकर प्रजापति, शादाब खान, चुन्ना इदरीसी सहित कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📢 सड़क निर्माण से कुकरा के लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा—अब विकास की राह पर आगे बढ़ता कुकरा।
#कुकरा #बांकेगंज #लखीमपुरखीरी #रोमीसाहनी #सड़कनिर्माण #विकासइंटरलॉकिंगसड़क #ग्रामीणविकास #जनसुविधाKukra #LakhimpurKheri #वायरलखबर #फॉलोअर्स #कुकरा #वायरलखबर #फेसबुकफोटो #बहुतबहुतशुक्रियाविधायकजी

एक टिप्पणी भेजें