विगत ढाई वर्षों से अधिक समय तक जनपद पीलीभीत में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएँ देने वाले श्री विक्रय दहिया जी का स्थानांतरण जनपद चंदौली हो गया है।
बरेली जनपद से पदोन्नति के उपरांत पीलीभीत आए श्री दहिया जी ने अपने कार्यकाल के जिस ईमानदारी, निष्पक्षता, लोकतांत्रिक सोच और संवैधानिक पद की गरिमा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, वह निश्चित रूप से उल्लेखनीय है।
एक पुलिस अधिकारी के रूप में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक पदाधिकारियों के साथ संवाद एवं समन्वय बनाए रखना भी प्रशासनिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। श्री दहिया जी के कार्यकाल में इस षभावना की अनुभूति हुई।
जनपद पीलीभीत से उनका स्थानांतरण निश्चित रूप से एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन उनके कार्यकाल से जुड़ी अच्छी स्मृतियाँ लंबे समय तक बनी रहेंगी।
हम सभी राजनीतिक पदाधिकारी श्री विक्रय दहिया जी के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं चंदौली में सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे निरंतर इसी निष्ठा, ईमानदारी और संवैधानिक मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें।
शुभकामनाओं सहित।🙏
अब यह स्थानांतरण का प्रशासनिक निर्णय तो सरकार का है, मगर हमारे दहिया जी को पीलीभीत की जनता ने इतना प्यार दिया की आज भी पीलीभीत की इस जनता ने इतना प्यार दिया कि बह हमारे दहिया जी कभी भूला नही पायेगे.

एक टिप्पणी भेजें