थाना खमरिया पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक: 20.09.2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी के संन्निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष खमरिया के नेतृत्व में दिनांक 20.09.2026 को थाना खमरिया पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 360/2026 धारा धारा 305(A)/331(4) बीएनएस में वांछित अभियुक्त शिवम अवस्थी पुत्र राजेन्द्र अवस्थी नि0 ग्राम बसढिया थाना खमरिया जनपद खीरी को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.शिवम अवस्थी पुत्र राजेन्द्र अवस्थी नि0 ग्राम बसढिया थाना खमरिया जनपद खीरी संबंधित मु0अ0सं0 360/2026 धारा धारा 305(A)/331(4) बीएनएस थाना खमरिया जनपद खीरी
बरामदगी
एक जोडी पायल सफेद धातु व 1500 रु0 व एक आधार कार्ड
पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्री अरुण कुमार थाना खमरिया जनपद खीरी
2.हे0का0 वीरेन्द्र कुमार थाना खमरिया जनपद खीरी
3.का0 अक्षय कुमार थाना खमरिया जनपद खीरी
4.का0 हरिशचन्द्र थाना खमरिया जनपद खीरी

एक टिप्पणी भेजें