थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक: 20.09.2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध शस्त्र परिवहन/निर्माण रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के संन्निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक हैदराबाद के नेतृत्व में थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20.09.2026 को 02 नफर अभियुक्तों सर्वजीत उर्फ बागीश व सुमित कुमार को अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय खीरी के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1. सर्वजीत उर्फ बागीश पुत्र हरदयाल, निवासी ग्राम कन्हैयागंज, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर खीरी (उम्र करीब 30 वर्ष)
2. सुमित कुमार पुत्र श्री राकेश कुमार, निवासी ग्राम कन्हैयागंज, थाना हैदराबाद, जनपद लखीमपुर खीरी (उम्र करीब 28 वर्ष)
बरामदगी का विवरण
• अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह
2. उ0नि0 हेमन्त कटियार
3. हे0का0 धर्मेन्द्र यादव
4. का0 मोहित
5. का0 अंकुश कुमार
6. रि0का0 शिवम मौर्या
7. रि0का0 विकास यादव
8. रि0का0 यशराज विक्रम

एक टिप्पणी भेजें