थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण, 01 शातिर अभियुक्त चोरी की भैंस सहित गिरफ्तार
दिनांक: 20 सितंबर 2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन तथा थानाध्यक्ष फूलबेहड़ के कुशल नेतृत्व में थाना फूलबेहड़ पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विगत दिनों हुई भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस टीम द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मु०अ०सं० 302/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 01 नफर अभियुक्त रहबर अली को चोरी गई भैंस के साथ सकुशल गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम व पता: रहबर अली पुत्र फकीर मोहम्मद, निवासी- ग्राम व थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी
• उम्र: लगभग 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
• 01 अदद चोरी की भैंस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. उ०नि० श्री श्रवण कुमार यादव
2. हे०का० श्यौदान सिंह
3. का० विशाल गौड़
4. का० प्रशान्त कुशवाहा
5. का० परवेन्द्र यादव

एक टिप्पणी भेजें