#बिजली से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु)ने अधिशासी अभियंता विद्युत चिनौर को दिया ज्ञापन
#बिजली विभाग की मनमानी के चलते खेत पर लगे किसान के नलकूप का बिना सूचना के विद्युत भार बढ़ाने के खिलाफ दिया ज्ञापन
#शाहजहांपुर - भारतीय किसान यूनियन भानु के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम चिनौर को किसानों की तमाम समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन द्वारा अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि सिंधौली के गांव इमलिया हमीद नगर के रहने वाले किसान लालराम जो कि भाकियू के कार्यकर्ता भी हैं उनका एक निजी नलकूप उनके खेत पर पहले से लगा हुआ था,बिजली विभाग की मनमानी के चलते किसान लालराम के नलकूप का विद्युत भार बिना किसी सूचना के बढ़ा दिया गया है जोकि निया विरुद्ध है। किसान यूनियन ने मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा किसान लालराम के नलकूप के वर्तमान भार की मौके पर जांच कराकर उनके नलकूप का बढ़ाया गया विद्युत भार कम किया जाए अन्यथा यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
#भाकियू भानु द्वारा अधिशासी अभियंता को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि चिनौर की रहने वाली कुसुमा देवी के घर पर लगा हुआ बिजली का मीटर जल गया था जिसके स्थान पर बिजली विभाग द्वारा नया मीटर लगाया गया था लेकिन बिजली विभाग की मनमानी के चलते विभाग के कर्मियों द्वारा कुसुमा देवी के घर लगे नए मीटर को उखाड़ लिया गया बिना कोई कारण बताए जोकि बिजली के नियमों के खिलाफ है।भाकियू ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि बिजली उपभोक्ता कुसुमा देवी का मीटर पुनः लगाया जाए।इन्हीं तमाम मांगों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से बिजली विभाग को अवगत कराया गया कि अगर जल्द ही उनकी जायज मांगों को माना नहीं गया तो किसान यूनियन बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी। #ज्ञापन देने बालों में महेंद्र पाल सिंह जिला अध्यक्ष,संतोष कुमार जिला उपाध्यक्ष,संत कुमार मिश्रा,प्रद्युम्न, सतेंद्र कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
सुशील शुक्ला
DM Shahjahanpur MYogiAdityanath शहीदों की नगरी हमारा शाहजहांपुर गोविंद अवस्थी खबर शाहजहांपुर अभिषेक कश्यप खबर शाहजहांपुर Sushil Shukla Journalist Shahjahanpur khabar Asif Ali Journalist Akhilesh Yadav Balram Sharma .. जन मन 27 शिव भक्त हरजीत सिंह खबर शाहजहांपुर अमित सहाना चेतराम विधायक -134 भारतीय जनता पार्टी Manoj Mishra Samachar Plus देश की खबर Unfiltered Shahjahanpur राहुल अवस्थी पत्रकार

