पहले खुद आईने में देखिए साहब! सीएमओ खुद जींस-टीशर्ट में नजर आए, नियमों पर उठे सवाल

0

 


पहले खुद आईने में देखिए साहब! सीएमओ खुद जींस-टीशर्ट में नजर आए, नियमों पर उठे सवाल


खुटार, शाहजहांपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटार में सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक मिश्रा अपने निरीक्षण से ज्यादा अपने पहनावे को लेकर चर्चा में आ गए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ जींस और टी-शर्ट पहने नजर आए।

सीएमओ के इस पहनावे को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि जब सरकारी अधिकारियों के निरीक्षण और कार्यालयी कार्यों के दौरान निर्धारित ड्रेस या औपचारिक पहनावे को लेकर अपेक्षाएं रहती हैं, तो क्या इसका पालन अधिकारियों पर भी समान रूप से लागू होता है?

मौके पर सीएमओ के पहनावे को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सवाल यह भी उठ रहा है कि सरकारी संस्थानों में अनुशासन और नियमों की बात करने वाले अधिकारियों को खुद भी उन मानकों का पालन करना चाहिए या नहीं।

सीएमओ का जींस-टीशर्ट में निरीक्षण करना अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि दूसरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने से पहले खुद उस पर अमल करना ही बेहतर संदेश देता है।

मामले ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि सरकारी व्यवस्था में नियम और अनुशासन सबके लिए समान हैं या फिर पद और व्यक्ति के हिसाब से इनके मायने बदल जाते हैं?

DM Shahjahanpur MYogiAdityanath Brajesh Pathak Akhilesh Yadav Shahjahanpur Cdo #viralshorts #UttarPradesh #shahjahanpur

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)