कांवड़ यात्रा को लेकर तिलहर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने ने किया पैदल गश्त, वाहनों की चेकिंग की

0

 कांवड़ यात्रा को लेकर तिलहर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने ने किया पैदल गश्त, वाहनों की चेकिंग की



तिलहर। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर ने थाना पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों, दुकानदारों और कांवड़ यात्रियों से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस टीम ने वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर निगरानी रखी। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)