सुरक्षा को लेकर IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने X पर उठाए गंभीर सवाल

 


सुरक्षा को लेकर IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने X पर उठाए गंभीर सवाल


जालौन के उरई में तैनात IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने X पर पोस्ट करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि सुरक्षा को खतरा गंभीर बना हुआ है, इसके बावजूद लगातार अनुरोध किए जाने पर भी शायद जानबूझकर सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई जा रही है।


राही ने कहा कि उपलब्ध सभी प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार सुरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन आखिर जिम्मेदारों के कानों पर जूं तक क्यों नहीं रेंग रही?


उन्होंने साफ लिखा कि यदि “सुरक्षा बढ़ाए जाने की जरूरत नहीं है” तो इसे लिखकर दे दिया जाए, ताकि वह न्यायालय की शरण ले सकें। लेकिन न तो सुरक्षा बढ़ाई जा रही है और न ही कोई लिखित जवाब दिया जा रहा है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने यह भी कहा कि अपनी सुरक्षा और वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए यदि इन पत्रों को सार्वजनिक किया जाता है तो हर बार की तरह यह आरोप लगाया जा सकता है कि पत्र मीडिया में आने के लिए सार्वजनिक किए गए हैं।


पोस्ट के अंत में IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने जिम्मेदारों से सीधा सवाल किया- “क्या वाकई में दुर्घटना होने का ही इंतजार करना चाहिए?”


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही की इस पोस्ट के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि लगातार सुरक्षा बढ़ाने की मांग के बाद प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या कोई ठोस कदम उठाया जाता है।

Amit Shah MYogiAdityanath Yogi Adityanath Office Indian National Congress Samajwadi Party Akhilesh Yadav Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh DM Jalaun Sdm Judicial Orai Jalaun Police

Post a Comment

और नया पुराने