15 अगस्त को भी शहीदों की प्रतिमाओं के पास गंदगी,तीसरे दिन भी नबी सलमान का धरना जारी


 15 अगस्त को भी शहीदों की प्रतिमाओं के पास गंदगी,तीसरे दिन भी नबी सलमान का धरना जारी


शहीदों की प्रतिमाओं के नीचे उनका नाम लिखने की सलमान कर रहे मांग 


शाहजहांपुर


 देश जब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर शहीदों के बलिदान को नमन कर रहा था, उसी दिन शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी और अव्यवस्था दिखाई देने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। शहीदों की प्रतिमाओं पर उनके नाम अंकित कराने और स्थल की साफ-सफाई की मांग को लेकर समाजसेवी एवं पत्रकार नबी सलमान का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा।


धरने को स्थानीय लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया। कांग्रेस की ओर से भी समर्थन की बात सामने आई है। नबी सलमान ने सवाल उठाया कि प्रतिमाएं स्थापित होने के बावजूद शहीदों के नाम अंकित कराने जैसे बुनियादी कार्य अब तक क्यों अधूरे हैं और इसके लिए जिम्मेदार विभाग कौन है।


उन्होंने कहा कि शहीदों के नाम लिखना किसी पर एहसान नहीं, बल्कि राष्ट्र के महान सपूतों के प्रति न्यूनतम सम्मान है। 15 अगस्त जैसे राष्ट्रीय पर्व पर शहीदों की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी और अव्यवस्था होना गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की कि प्रतिमाओं पर शहीदों के नाम स्पष्ट रूप से अंकित कराए जाएं, आसपास की गंदगी तत्काल हटाई जाए और लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय की जाए।


तीसरे दिन भी धरना जारी रहने से प्रशासन के सामने अब सवाल और गंभीर हो गया है कि आखिर शहीदों के सम्मान से जुड़े इस मामले में जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई कब होगी।


DM Shahjahanpur

Suresh Kumar Khanna

खबर शाहजहांपुर शुभम गुप्ता

MYogiAdityanath

Archna Verma

Archna Verma Rajput

Nagar Nigam Shahjahanpur

Post a Comment

और नया पुराने