युवक को सांप ने डसा,तो #दोस्त_जिंदा_सांप_पकड़ कर ले आया अस्पताल,डॉक्टर भी रह गये हैरान

 


युवक को सांप ने डसा,तो #दोस्त_जिंदा_सांप_पकड़ कर ले आया अस्पताल,डॉक्टर भी रह गये हैरान


फर्रुखाबाद में बाढ़ के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मड़ैया में एक युवक को नाव से उतरते समय सांप ने डस लिया। उसके दोस्त ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और घायल दोस्त के साथ उसे भी अस्पताल ले आया। अस्पताल में जिंदा सांप को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए।


यह घटना थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम तीसराम की मड़ैया की है। लगभग 22 वर्षीय प्रदीप अपने मित्र अनुज के साथ शनिवार देर शाम को नाव से घर लौट रहे थे। उनके गांव में गंगा का बाढ़ का पानी भरा हुआ है और आवागमन का एकमात्र साधन नाव ही है। जब वे गांव के पास पहुंचे और नाव से उतरे, तो बाढ़ के पानी में मौजूद एक सांप ने प्रदीप के पैर में डस लिया।


प्रदीप को सांप के डसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके दोस्त अनुज ने तुरंत सांप को पकड़ लिया और गांव वालों की मदद से उसे एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद, ग्रामीण प्रदीप और डिब्बे में बंद सांप दोनों को लेकर बीती रात जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में डिब्बे में बंद जिंदा सांप को देखकर चिकित्सक भी आश्चर्यचकित रह गए।


जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अभय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदीप को 10 एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाए गए हैं। उसकी हालत अब स्थिर है और लगातार उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने