शाहजहांपुर में प्रतिभाओं का सम्मान, मंत्री सुरेश खन्ना का हुआ भव्य जन अभिनंदन
शाहजहांपुर के गांधी भवन में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स की ओर से भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवी संस्थाओं और पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। जन अभिनंदन के दौरान मंत्री पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस दौरान यूपी बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक और सीबीएसई बोर्ड में 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी वर्षा गोस्वामी, ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता और वरिष्ठ सदस्य सचिन बॉथम ने संस्था के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्थाओं और पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। अंत में कौशलेंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
#Shahjahanpur #प्रतिभा_सम्मान_समारोह #VIPGroup #HelpingHands #SureshKhanna #TalentAward #SamajSeva #Education

एक टिप्पणी भेजें