शाहजहांपुर के इंटर कालेजों में 10अगस्त से 17सितंबर तक लगेंगे रोजगार मेले

 #शाहजहांपुर के इंटर कालेजों में 10अगस्त से 17सितंबर तक लगेंगे रोजगार मेले



#शाहजहांपुर में 10 अगस्त से लगेंगे रोजगार शिविर, सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती


#शाहजहांपुर - जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसआईएस इंडिया लिमिटेड) के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न इंटर कॉलेजों में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रशिक्षण के बाद विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। 


#रोजगार मेले की शुरुआत 10 और 11 अगस्त को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज खिरनी बाग, शाहजहांपुर से होगी। इसके बाद 12-13 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज कांट, 14 व 17 अगस्त को सेठ सियाराम इंटर कॉलेज जलालाबाद, 18-19 अगस्त को पुवायां इंटर कॉलेज, 20-21 अगस्त को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तिलहर तथा 22 व 24 अगस्त को श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज जैतीपुर में शिविर लगाया जाएगा।इसी क्रम में 25 व 27 अगस्त को शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज बंडा, 29 व 31 अगस्त को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज खुटार, 1-2 सितंबर को श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज मिर्जापुर, 3 व 5 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज कलान, 7-8 सितंबर को आदर्श इंटर कॉलेज निगोही, 9-10 सितंबर को लाला हरिराम इंटर कॉलेज खुदागंज, 11-12 सितंबर को बिलासो देवी इंटर कॉलेज बलेली, 14-15 सितंबर को राज सिंह इंटर कॉलेज मदनापुर तथा 16-17 सितंबर को पंडित दीनदयाल राजकीय इंटर कॉलेज सिंधौली में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।#शाहजहांपुर के जिलाधिकारी ने संबंधित सभी इंटर कॉलेजों को शिविरों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

#nonfollowers #viralpost

Post a Comment

और नया पुराने