टक्कर के बाद बरसने लगे लात-घूंसे,रिक्शा चालक की पिटाई का वीडियो वायरल
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में राघोपुर रोड पर रिक्शा छू जाने की मामूली बात ने विवाद का रूप ले लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद दो लोगों ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे रिक्शा चालक के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है तथा मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
सवाल यह है कि मामूली सड़क विवाद आखिर मारपीट तक क्यों पहुंचा? बातचीत से सुलझने वाला विवाद हिंसा में बदलने पर अब पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
#Mallawan #UPPolice #ViralVideo #RickshawDriver #BreakingNews #fbpost #ViralNews

एक टिप्पणी भेजें