SDM की नजर पड़ी तो मैदान में मची भगदड़, छह युवक पकड़े गए

 


SDM की नजर पड़ी तो मैदान में मची भगदड़, छह युवक पकड़े गए


शाहजहांपुर। निगोही रोड पर शनिवार दोपहर प्रशासनिक अमले की सतर्कता से संदिग्ध गतिविधि का मामला सामने आया। तहसील सदर के SDM प्रभात राय सरकारी वाहन से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे खुले मैदान में बैठे कुछ युवकों पर पड़ी। SDM का वाहन मैदान की ओर मुड़ते ही युवक भागने लगे। कर्मचारियों ने पीछा कर छह युवकों को पकड़ लिया।मौके पर पुलिस बुलाकर युवकों को सुपुर्द किया गया। तलाशी के दौरान मैदान से करीब छह डायरियां मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि डायरियों में बड़ी संख्या में लोगों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज हैं। साथ ही रकम से जुड़े विवरण भी लिखे हुए हैं।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों के दूसरे राज्यों के निवासी होने की बात सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक मैदान में किस काम के लिए एकत्र हुए थे और डायरियों में दर्ज नाम, नंबर और रकम का आपस में क्या संबंध है।मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन और बरामद डायरियों की पड़ताल के बाद ही पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस की जांच में यदि डायरियों में दर्ज विवरण की पुष्टि होती है तो मामला बड़े आर्थिक फर्जीवाड़े से जुड़ा हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने