👉🏻33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन होने से नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
👉🏻पाँच घण्टे बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति को बहाल किया गया।
(मीरानपुर कटरा
से मोहम्मद दानिश कुरैशी की ख़बर)
मीरानपुर कटरा : बीती रात 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन होने नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नगर के उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हो जाने के कारण रात 03:00 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण नगर के बिजली उपभोक्ताओं की आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार की प्रात: बरसात रुकने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा आपूर्ति को बहाल करने के लिए कटरा से तिलहर के बीच टीम ने पैट्रोलिंग कर फाल्ड को देखा गया, लेकिन कई घण्टे बीत जाने के बाद भी फाल्ड नही मिला। बिजली विभाग की टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ग्रामीण फीडर से नगर के फीडर को जोड़कर नगर की बिजली आपूर्ति को बहाल कराया। इस दौरान नगर के उपभोक्ताओं की पाँच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने के चलते बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। पाँच घण्टे बाद विद्युत व्यवस्था बहाल होने से उपभोक्ताओं ने राहत की साँस ली। उपभोक्ताओं को आपूर्ति नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानियां छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को घरेलू काम के लिए पानी की कमी के चलते उठानी पड़ी हैं। बिजली आपूर्ति मिलने के बाद उपभोक्ताओं को पानी की सप्लाई मिल पाई।
उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण पाँच घण्टे आपूर्ति बाधित हुई थी। वैकल्पिक व्यवस्था कर बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है। टीम नगर फीडर की लाइन में आये फाल्ड को ढूंढ रही है। उसको भी शीघ्र ही सही किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें