श्यामारुण हॉस्पिटल पर हो करवाई, हिंदू युवा संगठन ने दिया ज्ञापन**

0

 


**श्यामारुण हॉस्पिटल पर हो करवाई, हिंदू युवा संगठन ने दिया ज्ञापन**


पुवायां। स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात डॉक्टर हिमांशु बाथम, डाक्टर शिवांगी गुप्ता के द्वारा खोले गए श्यामारून हॉस्पिटल में 2 जुलाई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां में तैनात डॉक्टर रामकुमार के द्वारा भाग्यवती उर्फ रीना नामक मरीज का ऑपरेशन कराकर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उसके बच्चे को बिक्री किए जाने एवं डिलीवरी के आपरेशन को यूटर्श का आपरेशन दर्शाकर मामले में लीपापोती किए जाने के मामले को लेकर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां पहुंचकर चिकित्साधीक्षक डा. नरेंद्र पाल जी की ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की। जिस पर चिकित्साधीक्षक ने सीएमओ शाहजहांपुर को पत्राचार कर कार्यवाही का भरोसा दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यदि कार्यवाही नहीं की गई, तो हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश अ की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक शाहजहांपुर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला संरक्षक आनंद पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ पटेल, नगर अध्यक्ष भारत राठौर, सुरजीत कठेरिया, हरिश्याम मिश्रा, राजा शर्मा जेवा वाला, अंकित कुमार मित्रा, अनिकेत कश्यप, रिंकू अग्निहोत्री, गौतम कुमार, राहुल यादव, मनमोहन कुमार, मोनू यादव, सुधांशु यादव, मानसिंह, सूरज श्रीवास्तव, ऋतिक अर्कवंशी, ललित रावत, मोहित सिंह, करण कश्यप, मधुर ठाकुर, विवेक कुमार, राहुल कुमार आदि तमाम लोग शामिल रहे।

DM Shahjahanpur खुटार खबर पुवायां खबर Sdm Powayan Mithilesh Kumar Katheria Suresh Kumar Khanna Shahjahanpur Cdo Admfr Shahjahanpur MYogiAdityanath Brajesh Pathak

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)