मस्जिद को जमीन दान नहीं करेंगे सुंदर लाल

0 India100news

 **


मस्जिद को जमीन दान नहीं करेंगे सुंदर लाल**


---हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने दलित सुंदर लाल का किया स्वागत


शाहजहांपुर। सिधौली कस्बे में रहने वाले अनुसूचित जाति के सुंदरलाल ने कुछ दिन पूर्व मस्जिद के पास अपनी जमीन में से करीब एक बीघा भूमि मस्जिद को दान में देने की बात कही थी और इसके लिए उन्होंने पुवाया तहसील में पहुंचकर कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। जिस पर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश (अ) के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने सुंदरलाल से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया था और इस पर आपत्ति की थी। उन्होंने सुंदरलाल से निवेदन किया था कि अगर जमीन दान में ही देनी है, तो वह अंबेडकर पार्क, महात्मा बुद्ध स्थल या फिर मंदिर के लिए दान में दें। अगर मस्जिद के लिए जमीन दान दी जाती है, तो हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश इसका विरोध करेगा। जिसके बाद सुंदरलाल मान गए और उन्होंने अपनी विचार को बदल दिया। सोमवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र, पुवायां ब्लॉक संरक्षक आनंद पांडे, मोहित राणा, करण कश्यप, ललित रावत के साथ सुंदरलाल के घर पहुंचे और उन्हें राम नाम का पटका पहनकर उनका स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.