ब्रेकिंग न्यूज | बस्ती यूपी।
स्टेशन रोड पर चला पुलिस का ‘क्लीनअप अभियान’, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की सख्ती से मचा हड़कंप।
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में मंगलवार को शहर में पुलिस का खास अभियान देखने को मिला।
सीओ सदर बस्ती सत्येंद्र भूषण तिवारी खुद पुलिस टीम के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पैदल गश्त पर उतर आए।
रेलवे स्टेशन और आसपास फैले अतिक्रमण पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कब्जे हटवाए और साफ संदेश दिया कि सार्वजनिक जगहों पर मनमानी अब नहीं चलेगी। अभियान के दौरान दुकानदारों और राहगीरों में हलचल का माहौल बना रहा।
सीओ सदर ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया, वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की कार्यशैली देखकर लोगों में यह चर्चा होती रही कि “सीओ साहब सिर्फ कुर्सी वाले अफसर नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर सिस्टम संभालने वाले अधिकारी हैं।”
जब India Ahead के ब्यूरो रियाज अहमद ने मौके पर मौजूद लोगों से बात की, तो लोगों ने सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी की जमकर तारीफ की।
लोगों का कहना था कि ऐसे अफसर कम देखने को मिलते हैं, जो बिना दिखावे के खुद मैदान में उतरकर हालात संभालें।
कई लोगों ने कहा कि सीओ सदर की सख्ती से स्टेशन रोड का माहौल बदलता नजर आ रहा है और अव्यवस्था फैलाने वालों में साफ बेचैनी दिखाई दी।
रिपोर्ट : रियाज अहमद
India Ahead
8318358558

