पुलिस चौकी के सामने से बेखौफ दौड़ रहे मिट्टी के डंपर, धूल के गुबार में घुट रही जनता!

0 India100news

 


➡️पुलिस चौकी के सामने से बेखौफ दौड़ रहे मिट्टी के डंपर, धूल के गुबार में घुट रही जनता!

➡️शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा से रेती रोड पर मिट्टी से भरे डंपरों का लगातार आवागमन स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। हालात यह हैं कि दिन-रात दौड़ रहे डंपरों से उड़ रही धूल ने राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

➡️ मिट्टी ढोने वाले डंपरों पर तिरपाल तक नहीं डाली जाती, जिससे सड़क पर मिट्टी गिरती रहती है और वाहनों के गुजरते ही धूल का घना गुबार उठने लगता है। दोपहिया वाहन चालकों को कई बार रुककर निकलना पड़ता है, जबकि पैदल राहगीरों को आंखों में धूल जाने और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

➡️नेता जी सुभाष चंद्र बोस पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक भूखंड को समतल करने के लिए बड़े पैमाने पर मिट्टी का भराव किया जा रहा है। इसके लिए भारी संख्या में डंपर लगातार मिट्टी लाकर डाल रहे हैं। सड़क पर बिखरी मिट्टी और उड़ती धूल के कारण पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। आसपास के घरों में भी धूल की परत जमने लगी है, जिससे स्थानीय निवासी परेशान हैं।

➡️सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी के सामने से ही दिन-रात डंपरों का आवागमन हो रहा है तो फिर जिम्मेदार विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही? प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती के दावे किए जाते हैं, लेकिन हथौड़ा-रेती रोड का नजारा इन दावों की हकीकत बयां करता दिखाई देता है।

➡️स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मिट्टी का परिवहन नियमों के तहत किया जा रहा है तो डंपरों को तिरपाल से ढका जाना चाहिए और सड़क पर फैल रही मिट्टी की नियमित सफाई होनी चाहिए। अन्यथा किसी दिन धूल और खराब दृश्यता के कारण बड़ा हादसा भी हो सकता है।

#शाहजहांपुर #रोजा #हथौड़ा_रेती_रोड #मिट्टी_डंपर #अवैध_खनन #धूल_प्रदूषण #जनता_परेशान #पुलिस_चौकी #प्रशासन_मौन #वायरल_खबर #PublicIssue #BreakingNews DM Shahjahanpur Admfr Shahjahanpur Vinayak Agarwal

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.