कासगंज से बड़ी खबर।
मोबाइल मिलते ही लौटी मुस्कान। एसपी ओपी सिंह की अगुवाई में कासगंज पुलिस का बड़ा कारनामा।
कासगंज।
आधुनिक तकनीक और तेज पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए कासगंज पुलिस की साइबर सेल ने 70 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। करीब 24 लाख रुपये कीमत के इन मोबाइल फोनों की बरामदगी के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कासगंज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि CEIR पोर्टल और IMEI ट्रैकिंग की मदद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
एसपी ओपी सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाना कासगंज पुलिस की प्राथमिकता है।
उनके नेतृत्व में जिले की साइबर सेल लगातार बेहतर काम कर रही है और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था के साथ-साथ तकनीकी पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए एसपी ओपी सिंह के प्रयासों की आमजन और पुलिस विभाग में लगातार सराहना हो रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/पटियाली के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल टीम और जनपद के सभी थानों पर तैनात साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों ने लगातार मेहनत कर इस सफलता को हासिल किया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।
अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कासगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया और एसपी ओपी सिंह की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।
कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कासगंज पुलिस ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम में
उ0नि0 सोनू सिंह, प्रभारी साइबर सेल,
हे0का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 विवेक कुमार,
का0 विजन कुमार, का0 अनुज कुमार,
का0 सुखवीर सिंह, का0 शैलेन्द्र सिंह, का0 स्वप्निल सिवाच आदि शामिल रहे।
कासगंज पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ मोबाइल बरामदगी तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि यदि पुलिस नेतृत्व मजबूत हो और टीम तकनीकी रूप से सक्रिय हो, तो आमजन की हर समस्या का समाधान संभव है।
रिपोर्ट रियाज अहमद
NDA 24 न्यूज
8318358558

