पूर्व प्रधान प्रत्याशी के घर जीएसटी टीम की छापेमा

0 India100news

 


पूर्व प्रधान प्रत्याशी के घर जीएसटी टीम की छापेमारी


यूपी के शाहजहांपुर में एक पूर्व प्रधान प्रत्याशी के घर पर जीएसटी टीम ने छापा मारा है,सोमवार सुबह करीब सात बजे टीम अतिबरा गांव स्थित प्रत्याशी के आवास पर पहुंची। 


आठ घंटे से अधिक समय से जांच जारी है,सुरक्षा के मद्देनजर मकान के बाहर जलालाबाद थाने की पुलिस तैनात की गई है।


लखनऊ नंबर की दो कारों से आई जीएसटी टीम ने सबसे पहले जलालाबाद थाने को सूचना दी,इसके बाद टीम ने मकान के अंदर प्रवेश किया और गेट अंदर से बंद कर लिए,सुबह से ही घर के भीतर पूछताछ और छानबीन चल रही है।


यह मामला शाहजहांपुर में जलालाबाद थाना क्षेत्र के अतिबरा गांव का है,यहां के निवासी कुलदीप उर्फ अभिषेक पाठक ने वर्ष 2015 में प्रधानी का चुनाव लड़ा था,जिसमें उन्हें हार मिली थी। 


स्थानीय लोगों के अनुसार कुलदीप खेतीबाड़ी भी करते हैं, लेकिन वे अक्सर जिले से बाहर रहते हैं और कभी-कभी ही घर आते हैं उनकी पढ़ाई भी बाहर से हुई है। 


ग्रामीणों को कुलदीप के कारोबार के बारे में कोई जानकारी नहीं है,वे बताते हैं कि कुलदीप कभी बाहर तो कभी घर आते थे,लेकिन उनके व्यापार की प्रकृति स्पष्ट नहीं है,हालांकि चर्चा है कि उनके नाम पर दूसरे राज्यों में कई फर्म पंजीकृत हैं।


बताया जा रहा है कि कुलदीप पिछले एक साल से अतिबरा गांव स्थित अपने मकान पर रह रहे थे,गांव में यह भी चर्चा है कि पिछले एक-दो साल से उनके मकान पर कुछ नोटिस आ रहे थे लेकिन ये नोटिस किस मामले से संबंधित थे इसकी जानकारी ग्रामीणों या स्थानीय अधिकारियों को नहीं है।


जलालाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि जीएसटी टीम ने छापामारी की है जिनके घर छापामारी की गई है उनका कारोबार क्या है अभी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.