गोंडा जिले में आज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है हल्की हवाओं के साथ जिले में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई

0 India100news

 


गोंडा जिले में आज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है हल्की हवाओं के साथ जिले में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। इस बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।


मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना जताई है और इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।


दरअसल कल बुधवार को गोंडा जिले का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश ने इस उमस से भी राहत प्रदान की है।

गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मौसम बदल गया है और अगले तीन घंटों में तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस बारिश से किसानों की गन्ने और अन्य फसलों को काफी फायदा हो रहा है, और फिलहाल किसी फसल को नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


लगातार जारी भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को इस बारिश से काफी सुकून मिला है। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित हुई है जिससे उनकी फसलों को आवश्यक पानी मिल गया है। जहां कहीं भी तेज आंधी के कारण नुकसान हो रहा है उसका आकलन कराया जा रहा है जो भी आपदा के तहत मदद होगी उपलब्ध करवाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.