*ब्रेकिंग/ बस्ती....**👉सगरा PHC पर 'लावारिस' पड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था: 9:30 बजे तक डॉक्टर-फार्मासिस्ट-वार्ड ब्वाय गायब, मरीज प्रतीक्षा करते रहे, CMO बस्ती बोले होगी कार्यवाही*
*👉प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र सगरा मे सुबह 09:30 बजे तक सन्नाटा! डाक्टर,फार्मासिस्ट वार्ड ब्वाय सब नदारद. CMOबोले स्पष्टीकरण जारी करवा कर किया जायेगा कार्यवाही*
*बस्ती/ भानपुर*
"आयुष्मान भारत" के बड़े-बड़े दावों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सगरा खुद बीमार हालत में मिला। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक यहां डॉक्टर नदारद, फार्मासिस्ट गायब, वार्ड बॉय का अता-पता नहीं। अस्पताल के गेट पर बुखार से तपते एक व्यक्ति, और लाठी टेकते बुजुर्ग सिर्फ सिस्टम कोसते रहे।
सुबह 8 बजे OPD शुरू होने का सरकारी फरमान यहां कागजों में दफन दिखा। 9:30 बजे तक PHC परिसर वीरान पड़ा था। गेट खुला मिला दवा काउंटर पर धूल, डॉक्टर की कुर्सी खाली, और पर्ची काउंटर पर सन्नाटा।
एक तीमारदार ने गुस्से में कहा *पैदल चलकर ईलाज को लाए हैं। यहां आकर पता चला सब भगवान भरोसे है । ये अस्पताल है या भूत बंगला?"*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती को फोन करने पर उन्होंने तत्काल तल्ख तेवर दिखाए। CMO ने कहा, *यह गम्भीर लापरवाही है। अभी अधीक्षक को फोन कर रहा हूं। पूरे स्टाफ का स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट तलब की जायेगी। लापरवाही करने वाला कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा,कार्यवाही निशि्चत।"*
*यक्ष प्रश्न जो सिस्टम को नंगा कर रहे हैं:*
👉 *जब सरकार 8 बजे से ड्यूटी का वेतन दे रही है, तो 9:30 बजे तक पूरा स्टाफ कहां मौज काट रहा था?*
👉**लेटलतीफी पर जिम्मेदारों की चुप्पी क्या संरक्षण की ओर इशारा नहीं करती?*
👉*स्पष्टीकरण का झुनझुना: *क्या सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति होगी या वाकई कार्रवाई होगी?*
फिलहाल CMO के कड़े रुख के बाद जिले के स्वास्थ्य महकमे में खलबली है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या "स्पष्टीकरण" की औपचारिकता होगी या मरीजों को तड़पाने वालों पर कार्यवाही कर एक नजीर बनेगा ।
*ब्यूरो रिपोर्ट कौटिल्य का भारत समाचार पत्र (भानपुर) बस्ती*

