*
*मारपीट करने के मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट के आदेश**
--- कुंवरपुर जप्ती गांव में सरकारी हैंडपंप पर स्नान को लेकर हुआ था विवाद
पुवायां। सरकारी हैंडपंप पर स्नान को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव कुंवरपुर जप्ती में रहने वाले संजय पुत्र गंगा सहाय ने बताया था कि 2 जनवरी 2026 को उनकी मां का निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि के बाद परिजन परंपरागत 10 दिवसीय स्नान के लिए गांव के मंदिर प्रांगण में लगे सरकारी हैंडपंप पर पहुंचे थे। तभी गांव में रहने वाले अचल, प्रद्युम्न, प्रदीप, अजय और विजय वहां आए और स्नान करने से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर 3 जनवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की संघूरी और बिनु ने सार्वजनिक हैंडपंप का नल का हत्था खोलकर अपने घर ले गईं। जब पीडित ने हत्था ले जाने से रोका. तो उक्त सभीजब पीड़ित ने हत्था ले जाने से रोका, तो उक्त सभी लोगों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गले में पड़ी सोने की चेन भी छीन ली। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित ने बताया कि वह दोबारा कोतवाली गया। लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बजाय उसके खिलाफ ही प्रथम सूचना दर्ज कर ली गई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब सात आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर सोने की चैन छिनने समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

