📰 *घटिया सामग्री से बन रही नाली, नाबालिगों से कराया जा रहा काम — सवालों के घेरे में जिम्मेदार* रमियाबेहड़
लखीमपुर खीरी):विकासखंड रमियाबेहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हौकाना मटेरा के रानी पुरवा गांव में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का खुलेआम उपयोग किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार नाली निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग नहीं हो रहा है, बल्कि पीला व दोमा ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो जल्दी टूटने वाली और कमजोर होती हैं। इससे नाली के टिकाऊ होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से बनाई जा रही नाली ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।इतना ही नहीं, निर्माण कार्य में नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराए जाने का भी आरोप है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे निर्माण कार्य में लगे हुए हैं, जो कानूनन अपराध है। इससे संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य को मानक के अनुसार दोबारा कराया जाए, ताकि गांव में टिकाऊ और गुणवत्ता युक्त विकास कार्य सुनिश्चित हो सके।
रमियाबेहड़ (लखीमपुर खीरी):
विकासखंड रमियाबेहड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत हौकाना मटेरा के रानी पुरवा गांव में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार...

