बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब होंगे पोस्टपेड; 15 मई से शिकायतों के निपटारे के लिए लगेंगे विशेष कैंप

0 India100news

 बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब होंगे पोस्टपेड; 15 मई से शिकायतों के निपटारे के लिए लगेंगे विशेष कैंप


उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय के बाद यूपी पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) ने राज्य के प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड में बदलने की प्रक्रिया शुरू करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।


प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, मई महीने की बिजली खपत का बिल अब जून में पोस्टपेड व्यवस्था के तहत आएगा। यह बिल पूर्व की भांति हर महीने की 10 तारीख को ही जेनरेट किया जाएगा और उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज व व्हाट्सएप के जरिए प्राप्त होगा।


कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नए नियमों के तहत उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सिक्योरिटी राशि को 4 बराबर किस्तों में जमा करने की सुविधा दी गई है, जिसकी पहली किस्त जून के बिल के साथ देय होगी। वहीं, यदि किसी उपभोक्ता का पिछला बिजली बकाया है, तो उसे 10 समान किस्तों में जमा किया जा सकेगा। उपभोक्ताओं की बिल संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 15 मई से 30 जून तक सभी अधिशासी अभियंता और उपखंड कार्यालयों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।


अपील: अपने बिजली बिल की विसंगतियों को दूर करने के लिए नजदीकी उपखंड कार्यालय के कैंप में संपर्क करें। समय पर बिजली बिल का भुगतान कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में सहयोग करें।


#uppcl #electricitybill #smartmeter #upnews #consumerhelp

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us