नथुनी की चमक पड़ी फीकी,अहिरोरी बाजार में जमकर चले लात-घूंसे, गहने खरीदने गए भाई को सुनार ने 'कूटा'

0 India100news

 


नथुनी की चमक पड़ी फीकी,अहिरोरी बाजार में जमकर चले लात-घूंसे, गहने खरीदने गए भाई को सुनार ने 'कूटा'!


हरदोई।शादियों का सीजन है, चारों तरफ खुशियों का माहौल है, लेकिन हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र की अहिरोरी बाजार में जो हुआ, उसने नथुनी की चमक को फीका कर दिया। बहन की शादी के लिए नथुनी पसंद करने गए एक भाई को क्या पता था कि सोने के दाम पूछते-पूछते उसे अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे।लोचन पुरवा निवासी पंकज, जो चंडीगढ़ की एक फैक्ट्री में काम करते हैं, अपनी बहन निशा की 9 मई को होने वाली शादी के लिए 17 अप्रैल को गांव आए थे।वह अपनी पत्नी रेनू और बड़ी बहन सुनीता के साथ बड़े चाव से अहिरोरी बाजार की एक ज्वेलरी शॉप पर नथुनी खरीदने पहुंचे।पंकज ने दुकानदार से नथुनी दिखाने को कहा। दुकानदार ने कई वैरायटी दिखाईं और एक नथुनी की कीमत बताई 40,000। ग्राहक का हक था, तो पंकज ने बस इतना कह दिया कि "एक बार बड़े भाई से मशविरा कर लूँ, फिर फाइनल करता हूँ।" बस, इतनी सी बात पर दुकानदार का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।पंकज का आरोप है कि दुकानदार ने नथुनी पैक करने के बजाय अपशब्दों की बौछार कर दी। जब पंकज ने विरोध किया, तो दुकानदार ने अपने दो चचेरे भाइयों और दो अनजान 'पहलवानों' के साथ मिलकर पंकज पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। बीच-बचाव करने आई बहनों को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी अभद्रता की।बाजार के बीचों-बीच हुई इस 'धुलाई' का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। पीड़ित पंकज ने लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल हुई, लेकिन सवाल यही है कि क्या अब ग्राहक को सामान पसंद करने से पहले अपनी 'सुरक्षा' का बीमा कराना पड़ेगा?फिलहाल, इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग कह रहे हैं— "भाई साहब, अगली बार गहने लेने जाएं, तो साथ में 'बाउंसर्स' जरूर ले जाएं!"


#Hardoi #HardoiNews #Tadiyawan #AhiroriMarket #ViralVideo #CrimeNews #UPNews #BreakingNews #हरदोई #उत्तरप्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us