पुलिस लाइन में 'भ्रष्टाचार' का धमाका...IPS अफसरों पर वसूली का आरोप लगाने वाले सिपाही को भेजा गया 20 दिन की छुट्टी पर

0 India100news

 पुलिस लाइन में 'भ्रष्टाचार' का धमाका...IPS अफसरों पर वसूली का आरोप लगाने वाले सिपाही को भेजा गया 20 दिन की छुट्टी पर



 लखनऊ कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सिपाही ने विभाग के उच्चाधिकारियों विशेषकर आईपीएस अफसरों पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के संगीन आरोप लगाए हैं।


सोशल साइट्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में सुनील शुक्ला ने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पुलिस विभाग को 'काले अंग्रेज' चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाहियों से ड्यूटी के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।


 कांस्टेबल ने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सिपाही के मुताबिक, विभाग के भीतर चल रहे इस तंत्र से आम पुलिसकर्मी बेहद परेशान हैं।


 इस सनसनीखेज खुलासे के बाद आनन-फानन में पुलिस प्रशासन ने कांस्टेबल सुनील शुक्ला को 20 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया है। विभाग के इस कदम को लेकर अब सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।


लखनऊ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया है, लेकिन अंदरखाने जांच की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय इस गंभीर शिकायत पर क्या कड़ा संज्ञान लेता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us