🚨 ब्रेकिंग आजमगढ़ 🚨भाजपा महिला मोर्चा का हल्ला बोल! PDA भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन!!
आजमगढ़ जनपद में मंगलवार को राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया जब भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने PDA भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए PDA भवन और आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
मौके पर महिला पुलिस समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार “महिला आक्रोश धरना-प्रदर्शन” का आयोजन 12 मई को सुबह 10 बजे अनवरगंज सेहदा स्थित सपा कार्यालय एवं PDA भवन के बाहर किया गया। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने हाथों में नारे लिखे पोस्टर और तख्तियां लेकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सपा सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
#Azamgarh #BreakingNews #BJP #MahilaMorcha #PDABhawan #DharmendraYadav #UPPolitics #SamajwadiParty #AzamgarhNews #PoliticalNews #UPNews

