विधायक निधि खर्च का ब्यौरा, जलालाबाद सबसे पीछे
शाहजहांपुर – जिले की विधानसभा सीटों में विधायक निधि के खर्च का विवरण सामने आया है। जारी आंकड़ों के अनुसार कुछ विधायकों ने उपलब्ध धनराशि का अधिकांश हिस्सा विकास कार्यों के लिए स्वीकृत कर दिया है, जबकि कई विधानसभा क्षेत्रों में अब भी बड़ी धनराशि अवशेष बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार नगर विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे दिखाई दे रहा है, जबकि जलालाबाद विधानसभा में सबसे अधिक धनराशि शेष है।
नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश कुमार खन्ना के पास पिछले वर्ष की शेष धनराशि 98 लाख 66 हजार 229 रुपये थी। कुल उपलब्ध धनराशि 5 करोड़ 98 लाख 66 हजार 229 रुपये रही, जिसमें से 5 करोड़ 98 लाख 21 हजार 989 रुपये स्वीकृत कर दिए गए। उनके खाते में केवल 44 हजार 240 रुपये अवशेष बचे हैं।
पुवायां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चेतराम के पास पिछले वर्ष की शेष राशि 17 लाख 21 हजार 641 रुपये थी। कुल उपलब्ध राशि 5 करोड़ 17 लाख 21 हजार 641 रुपये में से 5 करोड़ 15 लाख 8 हजार 900 रुपये स्वीकृत किए गए। उनके पास 1 लाख 32 हजार 641 रुपये शेष बताए गए हैं।
कटरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक वीर विक्रम सिंह के पास 55 हजार 92 रुपये की शेष राशि थी। कुल उपलब्ध धनराशि 5 करोड़ 55 हजार 92 रुपये रही, जिसमें से 4 करोड़ 94 लाख 91 हजार 800 रुपये स्वीकृत हुए। यहां 5 लाख 63 हजार 292 रुपये अवशेष हैं।
ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद सिंह के पास 62 हजार 600 रुपये की पिछली शेष राशि थी। कुल उपलब्ध धनराशि 5 करोड़ 62 हजार 600 रुपये में से 4 करोड़ 23 लाख 52 हजार 300 रुपये स्वीकृत किए गए। इस क्षेत्र में 77 लाख 10 हजार 300 रुपये अवशेष बताए गए हैं।
तिलहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सलोना कुशवाहा के पास 1 लाख 24 हजार 12 रुपये की शेष राशि थी। कुल उपलब्ध धनराशि 5 करोड़ 1 लाख 24 हजार 12 रुपये रही, जिसमें से 3 करोड़ 85 लाख 45 हजार 549 रुपये स्वीकृत हुए। यहां 1 करोड़ 15 लाख 78 हजार 463 रुपये अभी खर्च होने बाकी हैं।
जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरिप्रकाश वर्मा के पास पिछले वर्ष की शेष राशि 1 करोड़ 39 लाख 26 हजार 200 रुपये थी। कुल उपलब्ध धनराशि 6 करोड़ 39 लाख 26 हजार 200 रुपये रही, जबकि 3 करोड़ 17 लाख 39 हजार 500 रुपये स्वीकृत हुए। उनके खाते में 3 करोड़ 21 लाख 86 हजार 700 रुपये अब भी अवशेष हैं, जो जिले में सबसे अधिक है।
खास बातें
नगर विधानसभा में लगभग पूरी विधायक निधि स्वीकृत।
जलालाबाद विधानसभा में सबसे अधिक धनराशि शेष।
तिलहर और ददरौल में भी बड़ी राशि खर्च होना बाकी।
विधायक निधि खर्च को लेकर विकास कार्यों की गति पर चर्चा तेज
अपूर्वा ठाकुर
Ajay Gupta
शाहजहांपुर खबर शुभम पांडेय
Anil Mishra Journalist
शाहजहाँपुर खबर वेदप्रकाश मिश्रा
आपका अपना शहर aapka apna sehar
शाहजहाँपुर समाचार डिजिटल
Rochak Agnihotri Journalist
सरस्वती मंथन न्यूज़
Narender Singh Sarnam Singh
Suresh Kumar Khanna
Lakhan Pratap Lakhpat Singh
प्रियंका गुप्ता दैनिक भास्कर
Narendera Singh Khoji
Abhinay Kumar Gupta
नायक टाइगर फोर्स भारत
शाहजहाँपुर समाचार विनायक मिश्रा
Apna Shahjahanpur
भौकाल न्यूज़ शाहजहांपुर

