कौन हैं उत्तर प्रदेश के स्थाई DGP ? जानें राजीव कृष्ण का सर्विस रिकॉर्ड

0 India100news

 


कौन हैं उत्तर प्रदेश के स्थाई DGP ?


जानें राजीव कृष्ण का सर्विस रिकॉर्ड


UP से स्थाई पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। वह मूलरूप से नोएडा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 26 जून 1969 को हुआ था। राजीव कृष्ण के परिवार में कई बड़े अफसर हैं। उनकी पत्नी IRS अफसर हैं। मौजूदा समय में वह नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।


राजीव कृष्ण का सर्विस रिकॉर्ड

1991 में IPS बनने के बाद राजीव कृष्ण की पहली तैनाती प्रशिक्षु के रूप में इलाहाबाद में हुई थी। इसके बाद राजीव कृष्ण बरेली, कानपुर एवं अलीगढ़ में ASP के तौर पर तैनात रहे। वह पहली बार 10 मार्च 1997 को फिरोजाबाद के SP बने थे। इसके बाद वह इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, आगरा, लखनऊ, बरेली के SSP रहे। मायावती के शासनकाल में राजीव कृष्ण को लखनऊ का DIG रह चुके हैं।


राजीव कृष्ण ने मेरठ रेंज के IG के पद पर भी सेवा दी है। साल 2012 में वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए। इसके बाद सितंबर 2017 में उनकी वापसी हुई। यूपी में वापसी के बाद राजीव कृष्ण पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात हुए थे। इसके बाद 5 फरवरी 2018 को इन्हें लखनऊ जोन का ADG बनाया गया था। राजीव कृष्ण आगरा जोन में भी ढाई साल तक ADG जोन रहे थे। इसके बाद वह कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.