*लखनऊ में युवक को घर से उठाने की धमकी, थाने के नाम पर आया कॉल!*
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक युवक को फोन पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित बसंत सोनी ने थाना ठाकुरगंज में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के मुताबिक, 8 मई 2026 की शाम करीब 6:10 बजे उसे एक नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को ठाकुरगंज थाने से बताते हुए तत्काल थाने आने को कहा। आरोप है कि कॉल करने वाले ने धमकी दी कि अगर वह नहीं आया तो उसे घर से उठा लिया जाएगा।
प्रार्थना पत्र में बसंत सोनी ने आरोप लगाया कि कॉल करने वाला व्यक्ति अब्दुल मन्नान था, जिसकी धमकी की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
*मामला थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के मुरमुरी टोला इलाके का बताया जा रहा है।*
@highlight UP Police Jt.CP L & O Lucknow

