*जलालाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर अवैध तमंचों और कारतूसों सहित गिरफ्तार*
शाहजहाँपुर के थाना जलालाबाद पुलिस को अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात चेकिंग और गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामजी गुप्ता (21 वर्ष) और शेखर (24 वर्ष) निवासी जलालाबाद के रूप में हुई है। दोनों को जमदग्निनगर से ढकियाईन मंदिर रोड जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
✅ अपराधियों पर सख्ती जारी
✅ अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज
✅ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग
#Shahjahanpur #JalalabadPolice #PoliceAction #ArmsAct #UPPolice #BreakingNews

