थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

0 India100news



*“थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।”*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव अपराध की रोकथाम के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई ।

*संक्षिप्त विवरणः-*

                               दिनांक 30.05.2026 को वादी श्री प्रेमराज पुत्र बद्री प्रसाद निवासी ग्राम सुनारा बुजुर्ग, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा थाना पुवायाँ पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 316/2026 धारा 109/352/351(3) बीएनएस बावत अभियुक्त मलिखान पुत्र बद्री प्रसाद निवासी ग्राम सुनारा बुजुर्ग, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की पत्नी रामदेवी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर बांके से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल किया गया तथा वादी को भी जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मलिखान पुत्र बद्री प्रसाद उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम सुनारा बुजुर्ग, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.05.2026 को समय 14:39 बजे ग्राम सुनारा बुजुर्ग से लगभग 200 मीटर आगे, सड़क के बाईं ओर स्थित रामस्नेही पुत्र गुलाब के मोटर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांका (लोहे का) भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*

 मलिखान पुत्र बद्रीप्रसाद उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम सुनारा बुजुर्ग थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर ।

*पंजीकृत अभियोग का विवरणः-*

 मु0अ0सं0 316/26 धारा 109/352/351(3) बीएनएस थाना पुवायाँ शाहजहाँपुर ।

*बरामदगी का विवरणः-*

 01 बांका (लोहा धातु)

*गिरफ्तारी का दिनाँक, समय व स्थान का विवरण-*

 दिनांक 31.05.2026 को समय 14.39 बजे, ग्राम सुनारा बुजुर्ग से करीब 200 मीटर आगे बाहर कि तरफ सडक के बायीं तरफ रामस्नेही पुत्र गुलाब के मोटर के पास से ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण:-*

 1. उ0नि0 श्री विशाल कुमार थाना पुवायाँ जनपद शाहजहाँपुर

 2. का0 अंकित कुमार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.