बिना सूचना अवकाश पर रहीं बीएसए, निरीक्षण में मिलीं कई खामियां**

0 India100news

 *


*बिना सूचना अवकाश पर रहीं बीएसए, निरीक्षण में मिलीं कई खामियां**


--सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण, अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश


शाहजहांपुर। मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त मिलीं। वहीं बीएसए दिव्या गुप्ता भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिलीं। जानकारी करने पर पता चला कि वह अवकाश पर हैं, लेकिन इसकी पूर्व सूचना अधिकारियों को नहीं दी गई थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी भी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने ऐसे कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्यालय में अभिलेख भी व्यवस्थित नहीं मिले, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीडीओ ने शिक्षकों के समायोजन और विद्यालयों में तैनाती से संबंधित रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यालय कर्मचारियों में हलचल बढ़ गई और खंड शिक्षाधिकारियों से जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया। उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।

DM Shahjahanpur Dharmendra Pratap Singh Suresh Kumar Khanna Admfr Shahjahanpur Shahjahanpur Cdo

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us