शाहजहांपुर: जनगणना 2027 के लिए 'स्व-गणना' शुरू, DM ने खुद पोर्टल पर जानकारी भर किया शुभारंभ

0 India100news

 


शाहजहांपुर: जनगणना 2027 के लिए 'स्व-गणना' शुरू, DM ने खुद पोर्टल पर जानकारी भर किया शुभारंभ


शाहजहांपुर। भारत की जनगणना 2027 की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जनपद में 'स्व-गणना' (Self-Enumeration) की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने अपने आवास से स्वयं ऑनलाइन विवरण भरकर इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। साथ ही उन्होंने जनपदवासियों से इस राष्ट्र निर्माण के कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

#आपका_अपना_शहर 

पहली बार मिली घर बैठे गणना की सुविधा

देश में पहली बार जनगणना के लिए 'स्व-गणना' की सुविधा दी जा रही है। इसके माध्यम से लोग प्रगणक (Enumerator) के घर आने से पहले ही अपनी जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल आसान है, बल्कि इसमें समय की बचत और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।


21 मई तक कर सकेंगे स्व-गणना

उत्तर प्रदेश में जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित है। इससे ठीक 15 दिन पूर्व, यानी 07 मई से 21 मई तक आम जनमानस के लिए स्व-गणना का पोर्टल खुला रहेगा।


कैसे करें स्व-गणना?


नागरिक ऑनलाइन पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से परिवार की जानकारी भर सकते हैं।


विवरण सुरक्षित (Save) करने के बाद पोर्टल पर 11 अंकों की एक 'स्व-गणना पहचान संख्या' (SEID) जारी होगी।


इस SEID नंबर को सुरक्षित नोट कर लें।


प्रगणक के आने पर क्या करें?

जब 22 मई से 20 जून के बीच प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे, तो जिन लोगों ने स्व-गणना कर ली है, उन्हें केवल अपना 11 अंकों का SEID नंबर बताना होगा। प्रगणक उस नंबर को दर्ज कर जानकारी का सत्यापन कर लेंगे और प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Dharmendra Pratap Singh 

आपका अपना शहर aapka apna sehar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us