*
भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने पर उतारु इटौआ ,सौफरी लालपुर कुइयां में तैनात लेखपाल*
-- छतिग्रस्त हुई फसल का बिना मौका मुआयना किए लगाई फर्जी आख्या गवाह के भी बनाएं फर्जी हस्ताक्षर--
--लोग बोलें सांठगांठ वालों को दिलाया गया मुआवजा, जांच की मांग---
खुटार शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव इटौआ, कुसुमा, सौफरी, नगरा, लालपुर, कुइयां में तैनात लेखपाल भाजपा की छवि धूमिल करने पर उतारू हैं। ऐसा ग्रामीणों का कहना है चर्चा यह भी है कि लेखपाल साहब बिना हरी पत्ती लिए कोई भी कार्य नहीं करते हैं। आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र पर भी चाय पानी लेते हैं।जिन लोगों द्वारा हरी पत्ती दी जाती है उन्हीं लोगो का कार्य किया जाता है। और जो लोग पैसा देने से इंकार करते हैं उन लोगो का कार्य नहीं किया जाता है।
लेखपाल की पोल उस समय खुल गई जब इटौआ निवासी एक महिला किसान ने बैमोसम हुई बारिश से छतिग्रस्त गेहूं की फसल का नुक़सान होने पर जनसुनवाई पोर्टल पर मुआवजा दिलाएं जाने की मांग की जिसके बाद लगभग 28 दिनों बाद लेखपाल साहब ने अपनी आख्या पोर्टल पर लगाई किसान द्वारा जब आख्या देखी गई तब वह आख्या पूरी तरह से फर्जी निकली जिसमें न तो लेखपाल द्वारा मौके पर आकर मौका मुआयना किया गया और न ही कोई फोन पर संपर्क किया गया लेखपाल द्वारा 17/5/26 को गेहूं की फसल काटी जा चुकी दर्शा दी गई जबकि किसान की फसल 20/5/26 को खेत में पानी भरें होने की वजह से काटनी पड़ी मजे की बात यह है लेखपाल साहब ने अपने आप ही गवाह के फर्जी हस्ताक्षर भी कर लिए जबकि गवाह का कहना है कि यह हस्ताक्षर हमारे नहीं है भाजपा सरकार में फर्जीवाड़ा कर रहे लेखपाल के प्रति क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। और जिलाधिकारी से शिकायत कर लेखपाल के प्रति कार्रवाई की मांग की है।

