ककरा पावर हाउस में भ्रष्टाचार का खेल=== ****बिना “दान-दक्षिणा” नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन****

0 India100news


 ===ककरा पावर हाउस में भ्रष्टाचार का खेल===

****बिना “दान-दक्षिणा” नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन****


शाहजहांपुर। जिले के ककरा पावर हाउस से बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि एक गरीब व्यक्ति द्वारा स्वयं ऑनलाइन नया बिजली कनेक्शन आवेदन करने के बाद अवर अभियंता (JE) ने उसके आवेदन पर यह रिपोर्ट लगा दी कि क्षेत्र “अनइलेक्ट्रिफाइड/अस्वीकृत कॉलोनी” में आता है, इसलिए कनेक्शन नहीं दिया जा सकता।

पीड़ित का आरोप है कि आवेदन से पहले उससे लगभग ₹20,000 की मांग की गई थी। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया, तो उसके आवेदन पर क्यूरी लगाकर मामला रोक दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस क्षेत्र को विभाग “अस्वीकृत कॉलोनी” बता रहा है, उसी क्षेत्र के आसपास कई घरों में पहले से बिजली कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में विभागीय कार्रवाई पर पक्षपात और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।

आवेदन से संबंधित दस्तावेजों में साफ दिखाई दे रहा है कि आवेदक ने निर्धारित प्रोसेसिंग शुल्क भी जमा किया है, लेकिन इसके बावजूद फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई। पोर्टल पर दर्ज टिप्पणी में कॉलोनी स्वीकृत न होने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कॉलोनी वास्तव में स्वीकृत नहीं थी, तो फिर अन्य मकानों में बिजली कनेक्शन किस आधार पर दिए गए? मामले में अवर अभियंता की भूमिका जांच का विषय बनती जा रही है।

अब मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि रिश्वत मांगने तथा गलत रिपोर्ट लगाने के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


CE Devipatan Mvvnl Sitapur Mvvnl Mvvnl Bly II A K Sharma MYogiAdityanath

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.