***** बैरियर लगाकर बंद किया स्टेशन रोड.. दोपहर तक भटकते रहे #राहगीर व यात्री *****
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले मार्ग को दूसरे दिन दोपहर तक बंद रखा गया। इसके चलते ट्रेनों से सफर करने वालों को दुश्वारियां आईं। राहगीरों को भी गलियों से होकर गुजरना पड़ा। पेड़ काटने के दौरान पांच दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
टिकटघर के सामने साइकिल स्टैंड परिसर में खड़े भारी-भरकम पेड़ के गिरताऊ होने के चलते सोमवार को काटने के लिए बैरियर लगाकर काम शुरू किया गया था। पेड़ के कटान के चलते पूरे दिन लोगों की आवाजाही बंद रही। सबसे ज्यादा उन्हें दिक्कत आई, जो दूसरे जिलों से आए थे। यहां के व्यापारियों ने भी पेड़ काटने से होने वाले नुकसान पर #नाराजगी जताई थी। रात करीब नौ बजे बैरियर हटाकर आवागमन को शुरू किया गया।
सुबह दस बजे फिर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। इसके चलते फिर लोग परेशान होने लगे। मोहल्ला जलालनगर, भुल्लन खां चौपाल, ढाका ताल, निसरजई समेत तमाम मोहल्लाें के लोग निकले तो उन्हें रास्ता बंद मिलने पर गलियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर आने वालों का निकलना दूभर हो गया।
#यात्रियों को महिला थाने के पास ई-रिक्शा चालकों ने उतार दिया। वहां से पैदल ही उन्हें जाना पड़ा। इस दौरान लोग काफी परेशान हुए। कार्य के दौरान हाइड्रा का उपयोग किया गया। कर्मियों ने पेड़ की डाल काटकर रास्ते को साफ कर यातायात बहाल किया। आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा ने बताया कि कार्य को पूरा कर रास्ता बहाल कर दिया गया है।
#दुकानदारों ने लगाया मनमानी का आरोप, हंगामा
सोमवार को स्टेशन रोड के दुकानदारों ने फिर मनमानी का आरोप लगाया। दुकानदारों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और आईओडब्ल्यू से मुलाकात की। उन्हें बताया कि पेड़ों की भारी-भरकम डाल गिराए जाने से पांच दुकानों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। उनकी दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। तीन महीने पहले उन्हें नोटिस दिया गया था। इसके बाद काेई संज्ञान नहीं लिया। पेड़ को काटे जाने के दौरान उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई। व्यापारी हरीश ने बताया कि वह डीएम से मुलाकात करेंगे

