**पीट पीटकर हाथ तोड़ दिया सर फाड़ दिया फिर भी पुलिस बोल रही साधारण इंजरी**
25 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
कांट पुलिस पीड़ितों को ही जेल भेज देने की दे रहे धमकी
पीड़ितों का आरोप पुलिस ने प्रार्थना पत्र बदलवाया फिर दर्ज की रिपोर्ट
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थुआ में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित हरिओम पुत्र जगन्नाथ ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।पीड़ित के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की सुबह खेती की रंजिश को लेकर पड़ोसियों धर्मेश सिंह, राकेश सिंह, श्यामपाल सिंह, शिवशंकर सिंह और गुड्डी देवी ने लाठी-डंडों, सरिया और भाले से हमला कर दिया था। आरोप है कि हमले में उसके पिता जगन्नाथ के सिर में गंभीर चोट आई और उनका हाथ टूट गया। वहीं भाई जगतपाल सिंह का भी हाथ टूट गया, जबकि भाभी वंदना देवी घायल हो गईं। मामले में कांट थाने में 22 अप्रैल को मुकदमा संख्या 0173/2026 दर्ज कराया गया, लेकिन पीड़ित का आरोप है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। हरिओम ने बताया कि 7 मई की शाम उसका भाई जगतपाल खेत पर गया था, तभी आरोपी लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर उसे घेरने पहुंच गए। भाई किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पीड़ित का दावा है कि घटना का वीडियो भी मौजूद है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिवार ने पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
साधारण इंजरी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बड़ा दी गई है। जब झगड़ा हुआ था आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी, सभी धाराएं 7 साल से कम सजा की है।
राकेश कुमार मौर्य कांट थाना प्रभारी निरीक्षक
शाहजहाँपुर पुलिस

