थाना जलालाबाद पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास की घटना से सम्बन्धित अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,,
शाहजहांपुर थाना जलालाबाद में वादी द्वारा थाना जलालाबाद पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 180/2026 धारा 109(1) बीएनएस बाबत अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी के पुत्र को जान से मारने की नियत से गोली मार देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था विवेचना के क्रम में अवनीश सिंह पुत्र नरवीर नि0 ग्राम सैदपुर थाना कांट जनपद शाहजहाँपुर का नाम प्रकाश में आया जिसमें दिनाकं 08.05.2026 को थाना जलालाबाद पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि आपके थानें पर पंजीकृत मुकदमें में वांछित अभियुक्त कही जाने की फिराक में है प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान ग्राम पलहरई से गंगा एक्सप्रेस- वे की तरफ आने वाले सम्पर्क मार्ग पर ग्राम पलहरई की तरफ से एक वाहन की रोशनी आती दिखाई दी जैसे ही मोटर साईकिल धीमी हुई तब पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को रुकने का इशारा किया तो अचानक पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति ने अपनी मोटर साईकिल मोडकर वापस भागने का प्रयास किया परन्तु मोटर साईकिल स्लिप हो जाने के कारण गिर गई उक्त व्यक्ति ने भागते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जो का0 शुभम सैनी के दाहिनी हाथ की कोहनी को छूता हुआ निकल गया तभी पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग में उक्त के दाहिने पैर में गोली लगी । उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो इसने अपना नाम अवनीश सिंह पुत्र नरवीर सिंह उम्र करीब 31 वर्ष नि0 ग्राम सैदापुर, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर बताया जिसे रात्रि समय 00.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । जिसकी जामा तलाशी से पहनी पेन्ट की बायी जेब से 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन OPPO, 01 अदद की-पैड फोन LAVA, दाहिनी जेब से 450/रुपये नगद तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 01 अवैध तमंचा 32 बोर व नाल में फंसा 01 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जलालाबाद पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। साथ ही थाना जलालाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 180/2026 धारा 109 (1) बीएनएस से संबंधित माल बरामदगी के आधार पर धारा 3/25/27आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है । आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है,,

