हरदोई में बिजली विभाग की बदहाली: भीषण गर्मी में 'पावर कट' से जनता त्रस्त, रातें हुईं अंधियारी लोकल फॉल्ट

0 India100news

 


हरदोई में बिजली विभाग की बदहाली: भीषण गर्मी में 'पावर कट' से जनता त्रस्त, रातें हुईं अंधियारी लोकल फॉल्ट और अघोषित कटौती ने छुड़ाए पसीने; रात भर जागकर काटने को मजबूर हैं नौनिहाल और बुजुर्ग।


हरदोई जिले में सूरज के तीखे तेवर के साथ ही अब बिजली विभाग की चरमराई व्यवस्था ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। पारा लगातार ऊपर जा रहा है, और ऐसे में दिन तो दूर, रातों में भी हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की रात की नींद और दिन का चैन छीन लिया है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि आए दिन कभी ट्रांसफार्मर फुंकने, कभी केबल जलने तो कभी 'लोकल फॉल्ट' के नाम पर घंटों बिजली गुल कर दी जाती है। रात के समय होने वाली कटौती के कारण उमस और भीषण गर्मी में बच्चे, बीमार और बुजुर्ग पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं। हाथ के पंखों के सहारे किसी तरह रातें काटी जा रही हैं।


उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीनी स्तर पर बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.