फरियाद लेकर गई सांसद को पुलिस ने हिरासत में लिया

0 India100news

 


फरियाद लेकर गई सांसद को पुलिस ने हिरासत में लिया ..? 


यूपी : सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन को पुलिस द्वारा कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने का मामला गरमा गया है।


इकरा हसन एक बुजुर्ग महिला की फरियाद लेकर DIG अभिषेक सिंह के पास पहुंची थीं। सांसद का आरोप है कि DIG ने महिला की बात तक नहीं सुनी और बीच में उठकर चले गए।


इसके बाद सांसद पार्किंग प्वाइंट पर खड़ी हो गईं, जिस पर पुलिस ने ट्रैफिक बाधित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें महिला थाने ले जाकर करीब 10 मिनट तक बैठाए रखा।


घटना के बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

#UP #Saharanpur #IqraHasan #SamajwadiParty

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.