ब्रेकिंग कासगंज। गंगा दशहरा से पहले अलर्ट मोड में कासगंज पुलिस, एसपी ओपी सिंह ने घाटों पर संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।

0 India100news

 


ब्रेकिंग कासगंज।


गंगा दशहरा से पहले अलर्ट मोड में कासगंज पुलिस, एसपी ओपी सिंह ने घाटों पर संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।


गंगा दशहरा पर्व को लेकर कासगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह ने कछला गंगा घाट और लहरा गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान एसपी ओपी सिंह ने घाटों की साफ-सफाई, समतलीकरण, बैरिकेटिंग, प्रकाश व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और वाहन पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 


साथ ही गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गोताखोरों की तैनाती और घाटों पर सुरक्षा बैरिकेटिंग मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।


एसपी ओपी सिंह ने मेला क्षेत्र में कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। 


वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान को लेकर भी यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए गए।


कासगंज पुलिस प्रशासन का यह सक्रिय रवैया श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। 


निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार, उपजिलाधिकारी संजीव कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद।


रिपोर्ट रियाज अहमद 

NDA 24 न्यूज 

8318358558

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.