काला कोट और सफ़ेद कोट विवाद नें लिया नया मोड़ वकीलों नें दी आंदोलन की चेतावनी

0 India100news

 


काला कोट और सफ़ेद कोट विवाद नें लिया नया मोड़

 वकीलों नें दी आंदोलन की चेतावनी 


शाहजहांपुर! कहते है कानून सबके लिए बराबर है लेकिन जमीनी हकीकत किसी से छुपी नहीं है ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर मे उस समय प्रकाश मे आया जब डॉक्टर दीपिका अग्रवाल नें फर्जी व मनगढंत तथ्यो पर आधारित एक आई आर कोतवाली चौक मे 13 मई को महिला अधिवक्ता कुमकुम शुक्ला पर दर्ज करवा दी जबकि 8 मई को डॉक्टर दीपिका अग्रवाल नें महिला अधिवक्ता के गर्भ मे पल रहे बच्चे को मरने की कोशिश की थी महिला अधिवक्ता नें कोई कार्यवाही नहीं की क्यूंकि महिला अधिवक्ता डॉक्टर दीपिका अग्रवाल के पति डॉक्टर कुमार नितीश की एडवोकेट है और विपक्षी के मुंह नहीं लगना चाहती थी लेकिन डॉक्टर दीपिका अग्रवाल नें महिला अधिवक्ता की शराफत का फायदा उठाते हुए कोतवाली मे महिला अधिवक्ता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करवा दी परन्तु डॉक्टर दीपिका अग्रवाल को इतने से संतुष्टि नहीं मिली डॉक्टर दीपिका अग्रवाल नें 17 मई को दो अज्ञात व्यक्तियों को महिला अधिवक्ता के घर भेजा और महिला अधिवक्ता को धमकी दिलवाई महिला अधिवक्ता नें 18 मई को सदर बाजार थाने पर डॉक्टर दीपिका अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी तहरीर पर एस आई प्रियव्रत शुक्ला नें जाँच की घटना सत्य पायी गयी थाना प्रभारी नें एफ आई आर दर्ज करने का आश्वाशन दिया परन्तु 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस नें एफ आई आर दर्ज नहीं की आखिर पुलिस डॉक्टर दीपिका अग्रवाल को क्यों बचा रही है यह बात सभी के समझ से परे है मजबूर होकर महिला अधिवक्ता नें सेन्ट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के महामंत्री राजेश अवस्थी को लिखित प्रार्थना पत्र दिया जिस पर राजेश अवस्थी नें तत्काल संज्ञान लिया और बार के पदाधिकारियों और वकीलों नें जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया जिसमे मांग की गयी कुमकुम शुक्ला पर दर्ज फर्जी एफ आई आर को ख़त्म किया जाये और कुमकुम शुक्ला की तहरीर पर डॉक्टर दीपिका अग्रवाल पर सदर बाजार थाने मे मुकदमा लिखा जाये अब देखना यह है क्या पुलिस महिला अधिवक्ता को न्याय दे पायेगी या नहीं ये आने वाला वक़्त बताएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.