***** शाहजहांपुर में #फाइलों में दफन हुईं 25 नई ई-बसें, दावों की #खुली पोल, जानें क्यों अटका #प्रोजेक्ट? *****
#शाहजहांपुर में 25 नई ई-बसों के संचालन का प्रस्ताव एक साल से सरकारी फाइलों में अटका हुआ है, जिससे लोगों को सुगम यातायात देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मौजूदा 25 बसों में से भी तीन खराब पड़ी हैं, जबकि नए डिपो और चार्जिंग स्टेशन की योजना भी ठंडे बस्ते में है।
#शाहजहांपुर। लोगों को सुगम और प्रदूषण मुक्त यातायात देने के बड़े-बड़े दावे सरकारी फाइलों में तो बहुत मजबूत दिखते हैं, लेकिन धरातल पर इनकी हकीकत अलग ही है। नगरीय परिवहन सेवा की ओर से 25 नई ई-बसों के संचालन के लिए भेजा गया प्रस्ताव एक वर्ष बाद भी फाइल से बाहर नहीं आ सका। #इन बसों के संचालन के लिए हथौड़ा बुजुर्ग में एक नया डिपो बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए नगर निगम ने मोहम्मदी रोड से सीतापुर रोड पर अटसलिया पावर हाउस के पास जगह भी चिह्नित की गई थी। #योजना के तहत यहां एक अत्याधुनिक डिपो, चार्जिंग स्टेशन और वर्कशाप का निर्माण होना है, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। फाइल नगरीय परिवहन निदेशालय में अटककर रह गई। #इस समय सड़कों पर सिर्फ 22 बसें ही दौड़ रही हैं। एक तरफ मौजूदा बसों को ठीक से नहीं चलाया जा पा रहा है, और दूसरी तरफ नई बसों के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
#यात्रियों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया गया था।एक वर्ष पहले निदेशालय को प्रस्ताव बना गया था।इसको निदेशालय से स्वीकृति मिलना है। जिसके बाद स्टेशन पर यह कार्य हो सकेगा। इसमें साल-दो साल समय अभी हौर लगेगा। - सीपी पांडेय, संचालक पर्यवेक्षक, नगरीय परिवहन सेवा

