खनन माफियाओं पर गंभीर आरोप, वकील को जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस अधीक्षक से शिकायत

0 India100news

 


खनन माफियाओं पर गंभीर आरोप, वकील को जान से मारने की धमकी देने का मामला पुलिस अधीक्षक से शिकायत


रातों-रात हो रहा मिट्टी का अवैध खनन, गढ़िया रंगीन पुलिस बनी अनजान.... Dig Range Bareilly  


शाहजहाँपुर। जनपद में अवैध खनन और धमकी के एक गंभीर मामले ने तूल पकड़ लिया है। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के एक अधिवक्ता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र में खनन माफियाओं पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और अवैध खनन में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


प्रार्थी चन्द्रभान सिंह एडवोकेट, निवासी ग्राम जरगवां (थाना गढ़िया रंगीन) एवं वर्तमान निवासी नवादा इन्देपुर (थाना कोतवाली), ने अपने पत्र में बताया है कि वह कचहरी में वकालत करते हैं और समय-समय पर अपने पैतृक गांव आते-जाते रहते हैं।


प्रार्थी के अनुसार, दिनांक 08 मई 2026 की रात लगभग 8:30 बजे जब वह अपने वाहन से गांव से लौट रहे थे, तभी गांव के पास भटिया मार्ग पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि उन्हें गांव आने से रोका गया था, फिर भी वे क्यों आए।


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त व्यक्तियों में ठाकुर सचिन प्रताप सिंह और विकास सिंह चंदेल सहित लगभग पांच अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। इन लोगों द्वारा पहले भी प्रार्थी को कई बार धमकाने और अभद्रता करने की बात कही गई है।


प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य खुलेआम चल रहा है और जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो कार्रवाई के बाद आरोपित पक्ष उनसे रंजिश रखने लगा।


प्रार्थना-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपितों द्वारा फोन पर धमकी दी गई, जिसमें कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही एक मोबाइल नंबर 9118023760 से लगातार धमकाने का आरोप भी लगाया गया है।


इसके अतिरिक्त, शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित पक्ष खुद को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बताते हैं और अवैध खनन जारी रखने की बात कहते हैं। 


प्रार्थी के अनुसार, उनके पास इस पूरे मामले से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं। घटना के बाद से प्रार्थी ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।... UP Police DM Shahjahanpur शाहजहाँपुर पुलिस Shahjahanpur Cdo Admfr Shahjahanpur Chief Minister Office Uttar Pradesh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.