***** शाहजहांपुर में ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन शुरू, #नाबालिग चालकों पर लगेगी रोक, रूट तय; कलर स्टीकर से होगी पहचान *****
शाहजहांपुर में यातायात जाम और ई-रिक्शा से होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए #पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने एक नई पहल की है। अब शहर में चलने वाले ई-रिक्शों के लिए रूट निर्धारित किए जाएंगे। इसके तहत पुलिस लाइन में मंगलवार को एक शिविर लगाकर ई-रिक्शों का निःशुल्क पंजीकरण किया जा रहा है।
#पुलिस का मुख्य उद्देश्य नाबालिग चालकों को रोकना और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन सुनिश्चित करना है। शहर में सैकड़ों ई-रिक्शे बिना पंजीकरण और नंबर के चल रहे हैं, जिनकी सटीक संख्या ज्ञात नहीं है। इन ई-रिक्शों की अधिक संख्या अक्सर शहर में जाम का कारण बनती है।
इन #समस्याओं पर विचार-विमर्श के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन में ई-रिक्शा चालकों के लिए निःशुल्क पंजीकरण शिविर लगाया गया। चालकों को अपने ई-रिक्शों के सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे। यह प्रक्रिया 5 जून तक चलेगी।
#क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि पंजीकरण/सत्यापन के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो और ई-रिक्शा का पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) आवश्यक है। चालकों को दिए गए फॉर्म में जानकारी भरकर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय में जमा करानी होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और अनिवार्य है।
बताया जा रहा है कि, आने वाले समय में इन ई-रिक्शों की पहचान कलर स्टीकर से की जाएगी। #प्रत्येक रूट पर चलने वाले ई-रिक्शों की संख्या तय की जाएगी और उनके ई-रिक्शों पर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह भी है कि यदि किसी ई-रिक्शे से कोई घटना होती है या चालक उसमें शामिल होता है, तो पीड़ित स्टीकर देखकर तुरंत पहचान कर सकेगा, जिससे पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में आसानी होगी।
#सीओ ट्रैफिक शुभम वर्मा ने बताया कि, अपने ई-रिक्शों को सड़क के किनारे निर्धारित स्थान पर खड़ा करके ही सवारियाँ उतारे या बैठाये। निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठायें। सरिया, बल्ली तथा ऐसे सामान लादकर न चलें जो सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए खतरा उत्पन्न कर रहे हों।नशें की हालत में वाहन न चलायें। वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करें ।आपातकालीन वाहनों जैसे-एम्बुलेंस, पुलिस एवं अग्नि शमन वाहन को तत्काल रास्ता दें।सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करें ।
#

