बरेली: “पाकिस्तान जिंदाबाद” नारे लगाने का मामला—कैंट पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी गिरफ्तार
सुमित शर्मा
बरेली। थाना कैंट क्षेत्र में “पाकिस्तान जिंदाबाद” जैसे आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में बरेली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 3 मई 2026 की बताई जा रही है, जब कुछ किशोर और युवक क्रिकेट खेलकर लौटते समय बाजार की गलियों से गुजरते हुए विवादित नारे लगा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवकों ने “पाकिस्तान जिंदाबाद” के साथ-साथ “हमारा नेता कैसा हो, कासिफ भाई जैसा हो” जैसे नारे लगाए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इस मामले में वादी विकास की तहरीर पर थाना कैंट में मुकदमा संख्या 216/26 धारा 196(1)(b), 191(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 14 आरोपियों और उनकी 7 बाइक/स्कूटी की पहचान की। इनमें से 10 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई, जबकि 3 स्कूटी और 1 बाइक को कब्जे में लिया गया।
पुलिस ने 5 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर नामजद आरोपी इमरान अहमद (19 वर्ष), निवासी सदर कैंट, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि क्रिकेट मैच के बाद कासिफ नामक युवक ने सभी को नाश्ता कराया और नारे लगाने के लिए उकसाया। शुरुआत में “कासिफ भाई जिंदाबाद” के नारे लगाए गए, लेकिन बाद में जोश में आकर “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे भी लगाए जाने लगे। आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार (1348) और कांस्टेबल प्रदीप सैनी (3323)।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की देशविरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
#BareillyNews #BareillyPolice #CanttPolice #BreakingNews #LawAndOrder #UPPolice #CrimeNews #StrictAction #IndiaFirst
